नकली स्टांप की तस्करी करने वाले बिहार के दो जालसाजों को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है।
एटीएस ने गोरखपुर से बिहार के नवाब आरजू और राजू यादव को दाबोचा है। नवाब पर 25 हजार का इनाम था।
एटीएस ने उसके पास से 6.94 लाख रुपये के नकली स्टांप और 72 हजार रुपये के नकली स्टांप टिकट बरामद किए हैं।
रायबरेली: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने के मामले में मास्टरमाइंड रविकेश गिरफ्तार
यूपी एटीएस और सलोन पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात लखनऊ से जन्म प्रमाणपत्र के फर्जीवाड़ा मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।
पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए मास्टरमाइंड आरोपी को जेल भेज दिया। फर्जीवाड़ा मामले में अब गिरफ्तार कुल आरोपियों की संख्या 18 पहुंच गई है। पुलिस की मानें तो पकड़ा गया आरोपी ही फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनवाने का कार्य करा रहा था। जेल भेजे गए आरोपियों से उसका संपर्क था।
शुरुआती जांच में पैसा कमाने के चक्कर में फर्जीवाड़ा किया गया। बांग्लादेशियों व रोहिग्यांओं के प्रमाणपत्र बनाने की बात सामने नहीं आई है।