फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा भर्ती फर्जीवाड़ा: विधान परिषद सचिवालय पहुंची सीबीआई, दस्तावेज देने में बहाने बना रहे थे अधिकारी

Wed, 11 Oct 2023 06:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

विधान सभा और विधान परिषद सचिवालय में हुई भर्तियों की जांच करने के लिए सीबीआई ने 22 सितंबर को प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज की थी। तत्पश्चात दोनों सचिवालय के प्रमुख सचिव से भर्तियों से जुड़े दस्तावेज भी मांगे थे। 
विज्ञापन
यूपी विधानसभा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट के आदेश पर विधानसभा और विधान परिषद सचिवालय में हुई भर्तियों में फर्जीवाड़े की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने सोमवार को विधान परिषद सचिवालय जाकर जल्द दस्तावेज मुहैया कराने को कहा। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की टीम को कई दस्तावेज सौंपे गये हैं, शेष दस्तावेज देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि विधान सभा और विधान परिषद सचिवालय में हुई भर्तियों की जांच करने के लिए सीबीआई ने 22 सितंबर को प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज की थी। तत्पश्चात दोनों सचिवालय के प्रमुख सचिव से भर्तियों से जुड़े दस्तावेज भी मांगे थे। 

सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेज, परीक्षा की ओएमआर शीट, परीक्षा कराने वाली एजेंसी के चयन की प्रक्रिया, शासनादेश, भर्तियों के लिए जारी किये गये विज्ञापन समेत कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। सूत्रों के मुताबिक विधान परिषद सचिवालय के अधिकारी दस्तावेज देने में लगातार आनाकानी कर रहे थे। कभी अधिकारियों के अवकाश पर होने, तो कभी बीमार होने का बहाना बनाकर टरकाया जा रहा था। 
विज्ञापन


इसी वजह से सोमवार को सीबीआई की चार सदस्यीय टीम ने विधान भवन स्थित विधान परिषद सचिवालय जाकर अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें जल्द सारे दस्तावेज मुहैया कराने को कहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें