फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव : रथयात्रा के साथ सपा का अभियान आज से

Wed, 21 Jul 2021 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा चंद्रभान यादव, लखनऊ

सार

  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रथ लेकर लखनऊ से जाएंगे उन्नाव
  • सरौसा गांव में करेंगे पूर्व मंत्री मनोहर लाल की मूर्ति का अनावरण
  • प्रशासन ने नहीं दी जनसभा की अनुमति तो सपाइयों ने बदली रणनीति
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रथयात्रा से बुधवार को चुनाव अभियान का आगाज करेंगे। वह लखनऊ से उन्नाव तक रथ लेकर जाएंगे। वहां ग्राम सरौसा स्थित मनोहर लाल इंटर कॉलेज में पूर्व मंत्री मनोहर लाल की मूर्ति अनावरण करेंगे। 

विज्ञापन


जबकि लगभग एक महीने पहले बनाई गई योजना के तहत अखिलेश यादव मूर्ति अनावरण करने के बाद जनसभा को भी संबोधित करते। इसमें उन्नाव के अलावा हरदोई, कानपुर, रायबरेली सहित अन्य जिलों के लोगों के भी जुटने की संभावना थी। मगर इस बीच सोमवार को जिला प्रशासन ने कोविड प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए जनसभा की अनुमति देने से मना कर दिया। इसके बाद सपाइयों ने अपनी रणनीति बदल दी है। अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लखनऊ से उन्नाव तक रथ लेकर जाएंगे। रथयात्रा के दौरान करीब डेढ़ सौ से ज्यादा स्थानों उनका स्वागत किया जाएगा। इसके जरिए चुनाव अभियान की शुरुआत होगी। 

पार्टी के रणनीतिकारों का कहना है कि पहले चरण में महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हुए अत्याचार और कोविड अव्यवस्था को मुद्दा बनाया जाएगा। रथयात्रा के दौरान इन मुद्दों को उठाया जाएगा और जनता से समर्थन मांगा जाएगा। साथ ही सपा सरकार में हुए कार्यों से जनता को वाकिफ कराया जाएगा। यह भी समझाया जाएगा कि भाजपा सरकार ने किस तरह से सपा शासनकाल में हुए कार्यों को अपनी उपलब्धि के रूप में भुना रही है। बुधवार की रथयात्रा के बाद गांव-गांव चलो अभियान शुरू होगा। इसमें अलग-अलग गांवों की जिम्मेदारी पार्टी नेताओं को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


प्रशासन पर लगाया आरोप
मूर्ति अनावरण समारोह के संयोजक पूर्व विधायक रामकुमार ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने जानबूझ कर अवरोध डाला है। कार्यक्रम के संबंध में 15 जून को ही अवगत करा दिया गया था, जब तैयारी पूरी कर ली गई तो जनसभा की अनुमति देने से मना किया जा रहा है। जबकि ब्लॉक प्रमुख शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। अब इंटर कॉलेज में जनसभा नहीं होगी। विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें