फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन सात से, 15 साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षक कर सकेंगे आवेदन

Fri, 05 Jun 2026 09:22 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पुरस्कार के लिए केवल नियमित रूप से कार्यरत शिक्षक-शिक्षिका ही पात्र होंगे। आवेदन के लिए न्यूनतम 15 साल की नियमित सेवा और सेवानिवृत्ति में कम से कम पांच साल की अवधि शेष होनी चाहिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा विभाग ने राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए चयन प्रक्रिया व समयसारिणी जारी कर दी है। पात्र शिक्षक 07 से 30 जून तक प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। शिक्षक आवेदन के साथ अपना पोर्टफोलियो भी देंगे। पुरस्कार के लिए केवल नियमित रूप से कार्यरत शिक्षक-शिक्षिका ही पात्र होंगे। आवेदन के लिए न्यूनतम 15 साल की नियमित सेवा और सेवानिवृत्ति में कम से कम पांच साल की अवधि शेष होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - यूपी: विक्षोभ के चलते पूरे प्रदेश में आज मौसम बदलने की संभावना, इन जिलों में वज्रपात और आंधी का अलर्ट; जानिए पूर्वानुमान
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, पोस्टल सर्विसेज के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और दो बैंककर्मियों को घूस लेते दबोचा


बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने कहा कि संविदा शिक्षक, शिक्षामित्र, सेवानिवृत्त शिक्षक व पूर्व में राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत शिक्षक पात्र नहीं होंगे। 1 से 20 जुलाई तक जिला चयन समितियां प्राप्त आवेदनों का परीक्षण, अभिलेख सत्यापन व मूल्यांकन करेंगी। चयनित आवेदनों का राज्य स्तर पर 1 से 14 अगस्त तक पुनर्मूल्यांकन, प्रस्तुतीकरण व साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन


शिक्षकों का मूल्यांकन 100 अंकों पर होगा। इसमें विद्यालय में नामांकन वृद्धि, ड्रॉपआउट में कमी, निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति, नवाचार आधारित शिक्षण, डिजिटल तकनीक के प्रयोग, विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों व विद्यालय विकास में योगदान जैसे मानक हैं। वस्तुनिष्ठ मानकों के लिए 40 अंक, प्रदर्शन आधारित गतिविधियों के लिए 40 अंक और प्रस्तुतीकरण व साक्षात्कार के लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं।

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि राज्य अध्यापक पुरस्कार शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों, नवाचारों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनके योगदान को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें