फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : आजादी के अमृत काल को यादगार बनाएंगे ‘अमृत सरोवर’ प्रदेश के हर जिले में विशेष अभियान के तहत तैयार होंगे 75 तालाब

Tue, 12 Apr 2022 09:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आजादी के अमृत काल (75वें वर्ष) में यह विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत 75 जिलों में कुल 5,625 तालाब तैयार होंगे और इन्हें ‘अमृत सरोवर’ नाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के हर जिले में 75 तालाबों की खोदाई के साथ उनका रंगरोगन किया जाएगा। ये तालाब भूमिगत जलस्तर को ऊंचा उठाने में सहायक तो होंगे ही, स्थानीय पर्यटन का केंद्र भी बनेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आजादी के अमृत काल (75वें वर्ष) में यह विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत 75 जिलों में कुल 5,625 तालाब तैयार होंगे और इन्हें ‘अमृत सरोवर’ नाम दिया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मंगलवार को शासन स्तर पर उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ‘अमृत सरोवर’ के लिए सभी जिलों में उपेक्षित तालाबों का चिन्हीकरण कर लिया जाए। किसी जिले में तालाब न हों तो वहां सरकारी भूमि पर नए तालाब तैयार कराए जाएं। श्रावस्ती और संतकबीरनगर जैसे छोटे जिलों या बुंदेलखंड के हर जिले में अगर न्यूनतम 75 तालाब तैयार करने में कोई दिक्कत है तो लक्ष्य के लिए बड़े जिलों में तालाबों की संख्या बढ़ाई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ‘अमृत सरोवर’ हमेशा हमें आजादी के अमृत काल यानी 75वें विशिष्ट वर्ष की याद दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि सरोवरों की खोदाई व पुनरोद्धार में व्यापक जन सहभागिता भी हो। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी श्रमदान करें। इन तालाबों के रखरखाव के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएं। इन तालाबों में गंदा पानी न जाए, इसके लिए कार्ययोजना में स्पष्ट प्रावधान होंगे। तालाब में जलीय जीव भी हों, इसके उपाय किए जाएंगे। सुविधानुसार इनमें नौकायन भी कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें