फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश यादव ने किया ट्वीट, इंडिया एलायंस की मजबूती के लिए हरियाणा में सपा प्रत्याशी न उतारने के संकेत

Sat, 07 Sep 2024 08:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Haryana Assembly Elections: अखिलेश यादव और कांग्रेस के बीच हरियाणा के चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर अखिलेश यादव ने एक ट्वीट किया है। ट्वीट से इस बात के अर्थ निकल रहे हैं कि सपा वहां से प्रत्याशी न उतारे। 
विज्ञापन
क्या हरियाणा के चुनावों में दिखेगी यह जोड़ी? - फोटो : @samajwadiparty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा चुनाव में सपा अपने प्रत्याशी उतारेगी या फिर कांग्रेस उसे कुछ सीटें देगी इन कयासों के बीच अखिलेश यादव ने हरियाणा चुनाव को लेकर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि सपा संभवतः यहां से अपने प्रत्याशी न उतारे। 
विज्ञापन


अखिलेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि.
हरियाणा चुनाव में ‘INDIA ALLIANCE’ की एकजुटता नया इतिहास लिखने में सक्षम है। हमने कई बार कहा है और एक बार फिर दोहरा रहे हैं व आगे भी दोहरायेंगे कि ‘बात सीट की नहीं जीत की है’।  हरियाणा के विकास व सौहार्द की विरोधी ‘भाजपा की नकारात्मक, साम्प्रदायिक, विभाजनकारी राजनीति’ को हराने में ‘इंडिया एलायंस’ की जो भी पार्टी सक्षम होगी, हम उसके साथ अपने संगठन और समर्थकों की शक्ति को जोड़ देंगे। 

बात दो-चार सीटों पर प्रत्याशी उतारने की नहीं है, बात तो जनता के दुख-दर्द को समझते हुए उनको भाजपा की जोड़-तोड़ की भ्रष्टाचारी सियासत से मुक्ति दिलाने की है, साथ ही हरियाणा के सच्चे विकास और जनता के कल्याण की है। पिछले 10 सालों में भाजपा ने हरियाणा के विकास को बीसों साल पीछे धकेल दिया है। 
विज्ञापन




हम मानते हैं कि हमारे या इंडिया एलायंस के किसी भी दल के लिए, ये समय अपनी राजनीतिक संभावना तलाशने का नहीं है बल्कि त्याग और बलिदान का है। जनहित के परमार्थ मार्ग पर स्वार्थ के लिए कोई जगह नहीं होती। कुटिल और स्वार्थी लोग कभी भी इतिहास में अपना नाम दर्ज नहीं करा सकते हैं। ऐसे लोगों की राजनीति को हराने के लिए ये क्षण, अपने से ऊपर उठने का ऐतिहासिक अवसर है। हम हरियाणा के हित के लिए बड़े दिल से, हर त्याग-परित्याग के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


इंडिया एलायंस की पुकार, जनहित में हो बदलाव!
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें