फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट चोरी के खिलाफ सपा की रणनीति: अखिलेश ने मतदान के दिन का मांगा लाइव सीसीटीवी लिंक, आयोग के सामने रखी मांग

Tue, 03 Nov 2026 09:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदान के दिन पोलिंग बूथों की वेब कास्टिंग का लिंक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों और चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदान के दिन पोलिंग बूथों की वेब कास्टिंग का लिंक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों और चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके लिए सपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को मंगलवार को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि चुनाव आयोग ने 2027 के चुनाव में सभी 403 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के करीब 1 लाख 70 हजार पोलिंग बूथों पर वेब कास्टिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। वर्तमान में वेब कास्टिंग का लिंक केवल मुख्य निर्वाचन अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी को मिलता है।

इससे अधिकारी मतदान के दिन होने वाली घटनाओं और गड़बड़ियों को देख पाते हैं। हालांकि, राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को यह लिंक नहीं दिया जाता। इस कारण उन्हें बूथों पर होने वाली गड़बड़ियों की जानकारी प्राप्त नहीं हो पाती। पार्टी ने इसे अलोकतांत्रिक, असंवैधानिक, अनैतिक और जनविरोधी बताया है।
विज्ञापन


पार्टी ने पिछले उपचुनावों में हुई कथित गड़बड़ियों का भी उल्लेख किया। वेब कास्टिंग लिंक एक ऐसा डिजिटल या इंटरनेट लिंक (यूआरएल) होता है, जिसके जरिये किसी निश्चित स्थान पर चल रही गतिविधियों का लाइव वीडियो प्रसारण सीधे ऑनलाइन देखा जा सकता है। मतदान के दिन पोलिंग बूथ के अंदर और बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की लाइव स्थिति इस लिंक के माध्यम से कंप्यूटर या मोबाइल पर देखी जा सकती है, जिससे यह पता चल सके कि मतदान प्रक्रिया कैसी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें