फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से परेशान छात्रा की आत्महत्या मामला: चौकी प्रभारी पर एफआईआर और आरोपी का घर गिराने की मांग, हंगामा

Tue, 03 Nov 2026 09:37 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आरोपी पिछले छह माह से किशोरी को परेशान कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने घर में घुसकर पीड़ित परिवार पर हमला भी किया था। छात्रा की आत्महत्या से नाराज लोगों ने मंगलवार को हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलिहाबाद के कसमंडी कला इलाके में छेड़छाड़ से परेशान छात्रा की आत्महत्या से नाराज लोगों ने मंगलवार को हंगामा किया। नाराज परिजनों ने लापरवाही बरतने वाले चौकी प्रभारी विवेक कुमार के खिलाफ एफआईआर की मांग की। यही नहीं आरोपी हंस कुमार के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। हंगामा बढ़ता देख एसीपी मलिहाबाद ज्ञानेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन


एसीपी के मुताबिक डीसीपी उत्तरी अमित आनंद ने लापरवाही बरतने वाले चौकी इंचार्ज के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। मामले की जांच एसीपी अलीगंज को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद चौकी इंजार्च के खिलाफ विभागीय र्कारवाई की जाएगी। एसीपी ने परिजनों को बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी हंस कुमार की हरकतों से परेशान होकर 11वीं की छात्रा ने सोमवार को आत्महत्या कर ली थी।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- महिलाओं के उत्थान के लिए आएगा विशेष पैकेज, श्रमिकों के लिए खुलेंगे सस्ते भोजनालय
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इस रणनीति के तहत विधानसभा चुनावों से दूर रहना चाहते हैं अखिलेश यादव, पहले भी बिना विधायक बने हैं सीएम
विज्ञापन


आरोपी पिछले छह माह से किशोरी को परेशान कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने घर में घुसकर पीड़ित परिवार पर हमला भी किया था। शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। बीते 13 अक्तूबर को भी आरोपी ने घर में घुसकर अभद्रता की थी। इस मामले में भी शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं की गई थी। इससे परेशान होकर छात्रा ने फंदा लगा लिया था।

डीसीपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्रा के पिता की तहरीर पर हंस कुमार, उसके भाई विनय कुमार, पिता श्याम कुमार और राम लल्ली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। आननफानन सोमवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। इससे चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें