फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव की मांग, चुनाव में गड़बड़ करने वाले अफसर हों निलंबित

Mon, 11 Aug 2025 08:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग पर पहली बार उंगली नहीं उठ रही है। यूपी में हुए उपचुनाव में भी वोट चोरी हुई थी। उन्होंने मांग की है कि वोट चोरी करने वाले अफसरों को निलंबित किया जाए।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव आयोग को 18 हजार वोट कटने पर शपथपत्र दिया था। उपचुनाव में जो वोटों की लूट हुई, उसकी जानकारी दी थी। चुनाव आयोग बताए कि क्या कार्यवाही हुई। गड़बड़ी में शामिल तमाम जिला अधिकारियों को निलंबित किया जाए।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि चुनाव संबंधी मसलों पर समयबद्ध कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पर पहली बार उंगली नहीं उठ रही है। कई बार उंगली उठ चुकी है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में भी सरकार ने अधिकारियों के सहारे वोट की लूट की थी।

ये भी पढ़ें - यूपी विधान परिषद: सरकार को मधुशाला से प्रेम पाठशाला से नफरत... स्कूलों के विलय पर सपा ने किया वॉक आउट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मानसूनी बारिश में नहाया प्रदेश, मंगलवार को 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 37 जिलों में गिर सकती है बिजली


अखिलेश यादव ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। उम्मीद है कांग्रेस पार्टी उन तमाम अधिकारियों के खिलाफ जो वोट चोरी में शामिल रहे है, कार्रवाई करेगी। कर्नाटक में वोट चोरी और मतदान में गड़बड़ी के जो आरोप लगे है, उनकी जांच होनी चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार में जनता भाजपा के खिलाफ वोट न डाल सके, इसलिए भाजपा जनता से वोट देने का अधिकार छीनना चाहती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें