फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश बोले- राजधानी में भाजपा के लोग भूमाफिया बन कर रहे काम, आग लगवाकर जमीन खाली करवाई जा रही

Fri, 24 Apr 2026 07:50 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर लखनऊ में भूमाफिया की तरह काम करने, जमीन कब्जाने और आग लगवाकर जमीन खाली कराने का आरोप लगाया। उन्होंने ग्रीन कॉरिडोर, स्वास्थ्य व्यवस्था, किसानों की गेहूं खरीद और महिला आरक्षण पर भी सरकार को घेरा। प्रेस वार्ता में कई मुद्दों पर हमला बोला।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि राजधानी लखनऊ में भाजपा भूमाफिया बनकर काम कर रही हैं। कोई भी योजना आने के पहले भाजपा के लोग मिलकर पहले ही जमीनें ले लेते हैं। लखनऊ के सभी तालाबों पर कब्जा हो गया है।

विज्ञापन


भाजपा सरकार पर अलोकतांत्रिक होने का आरोप लगाते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि गाजीपुर से लेकर हाथरस और हरदोई तक बेटियों की हत्याएं हुई लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। हाथरस में बाल्मीकि समाज की बेटी को न्याय दिलाने के लिए भी दलों के लोग खड़े हुए लेकिन सरकार ने न्याय नहीं दिया। आरोप लगाया कि सरकार के लोगों ने दाह संस्कार के लिए परिवार को अंतिम संस्कार भी नहीं करने दिया जबकि सनातन धर्म में अंतिम संस्कार के लिए कोई नहीं रोकता है।

ग्रीन कारिडोर की डिजायन ही खराब कर दी

शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश ने कहा कि लखनऊ में ग्रीन कारिडोर पर सात हजार करोड़ खर्च हो गया, लेकिन हर चौराहे पर ट्रैफिक रूका रहता है। ग्रीन कारिडोर की डिजायन ही खराब कर दी है। 

तंज कसते हुए कहा कि लगता है ग्रीन कॉरिडोर की डिजाइन इंजीनियरों ने नहीं मुख्यमंत्री ने बनायी है। पश्चिम बंगाल के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। उन्होंने कहा कि हम यही से चैनलों के माध्यम से ममता बनर्जी के लिए प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर खरीद में ही बड़े पैमाने पर हेराफेरी हुई है। सरकार जनता की जेब से पैसा निकालकर उद्योगपतियों की जेब में डाल रही है। भाजपा सरकार ने जो सोलर प्लांट लगाया है, वह सिर्फ अपने लोगों को लाभ दिलाने के लिए लगाया है। 

रिसर्च इंस्टीट्यूट को भी इस सरकार ने खराब कर दिया

स्वास्थ्य व्यवस्था पर बोले कि सरकारी अस्पतालों, पीएचसी, सीएचसी में इलाज नहीं मिल रहा है। लीवर, किडनी और हार्ट के मरीजों को इलाज नहीं मिलता है। समाजवादी सरकार में बनाए गए कैंसर के रिसर्च इंस्टीट्यूट को भी इस सरकार ने खराब कर दिया है।

सपा प्रमुख ने कहा कि किसानों के गेहूं की खरीद नहीं हो रही है। प्राइवेट लोगों को लाइसेंस दे दिया गया है, वही गेंहू खरीद रहे है। किसानों के गेंहू खरीद को लेकर तरह-तरह की शर्ते लगाकर उन्हें उलझा दिया है। मार्केट में आटा बनाने के लिए दो-चार बड़ी कम्पनियां है वही सबसे ज्यादा गेंहू खरीद रही हैं।

लखनऊ, गाजियाबाद समेत कई जगहों पर आग लगने की घटनाओं को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि सुनने में आ रहा है कि जमीनें खाली करवाने के लिए भाजपा के लोग आग लगवा रहे है। जहां आग लग रही है, वहां समय पर न फायर ब्रिगेड और न एंबुलेंस पहुंच रही है। एक सवाल के जवाब में कहा कि महिला आरक्षण पर भाजपा के मन में खोट है। महिला आरक्षण पर झूठा प्रचार किया जा रहा है। महिलाओं को आरक्षण के साथ संरक्षण की जरूरत है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें