फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आपस में जोड़े जाएंगे आगरा और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, दो नए लिंक एक्सप्रेस वे को मिली मंजूरी

Sat, 09 Mar 2024 02:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में आगरा एक्सप्रेस वे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले लिंक वे और चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी मिल गई है। इसी के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर छह लाइफ सपोर्ट एडवांस एंबुलेंस तैनात किए जाएंगे। 
 
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश में दो लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को उप्र एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की बोर्ड बैठक में मंजूरी दे दी गई। इसे बनाने के लिए कंपनियों को फाइनल कर दिया गया है। दो साल के अंदर दोनों लिंक एक्सप्रेसवे तैयार हो जाएंगे।

विज्ञापन


लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी मिल गई है। इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की डीपीआर और परियोजना विकास के लिए तीन कंपनियों ने आवेदन किया था। एमएसवी इंटरनेशनल ने परामर्श शुल्क के रूप में 4.87 लाख रुपये प्रति किमी की मांग की थी। एमएस पार्क फ्यूचेरिस्टिक ने 1.50 लाख रुपये और पायनियर इंफ्रा ने 1.75 लाख रुपये प्रति किमी का आवेदन किया था। सबसे कम बिडर के रूप में ये जिम्मेदारी एमएस पार्क को दी गई।

इसी तरह चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे की प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट और डीपीआर को लेकर भी मंजूरी दी गई। इस एक्सप्रेसवे के लिए तीन विकल्प दिए गए थे। मात्र दो कंपनियों के आवेदन आए थे। इसलिए बिड को पहले निरस्त कर दिया गया था। पिछले साल सितंबर में पुन: आवेदन मांगे गए थे लेकिन केवल एक कंपनी ने रुचि दिखाई। फिर तारीख बढ़ाई गई और तीन निविदाएं यूपीडा को मिलीं। इनमें से एमएसवी इंटरनेशनल ने 3.76 लाख रुपये प्रति किलोमीटर खर्च पर आवेदन किया।
विज्ञापन


 रेडीकॉन इंडिया ने 1.10 करोड़ रुपये का टेंडर भरा। मेधाज टेक्नो ने 5.25 लाख रुपये का टेंडर दाखिल किया। एमएसवी को चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे की डीपीआर की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे ट्रैफिक बढ़ने के साथ छह लाइफ सपोर्ट एडवांस एम्बुलेंस चौबीस घंटे तैनात करने पर फैसला लिया गया। वहीं, फर्रुखाबाद होते हुए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को गंंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए प्रस्तावित ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे को भी मंजूरी दे दी गई थी। इसकी डीपीआर एक वर्ष के अंदर तैयार होगी और जल्द काम शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें