फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत

Sat, 09 Mar 2024 01:48 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के रामनगर कोतवाली क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह बीकॉम का छात्र था और एक मिठाई की दुकान में काम करता था।
विज्ञापन
हादसे से गमगीन परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के रामनगर कोतवाली क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से 22 साल के युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक बीकॉम का छात्र था। मोहम्मद खाला थाना क्षेत्र के हरबलपुर गांव निवासी बलराज का पुत्र सूरज (23) रानीगंज के पास स्थित क्रांति स्कूल ऑफ ग्रुप से बीकॉम कर रहा था और वर्तमान समय में लखनऊ की एक मिठाई की दुकान में नौकरी करता था।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह वह अपनी अपाचे बाइक से घर से लखनऊ जाने के लिए निकला था। इस दौरान सूरतगंज रामनगर मार्ग पर शक्ति पुरवा गांव के पास सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। सूरज ने हेलमेट लगाया था मगर हादसा इतना दर्दनाक था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया जबकि चालक फरार है। मृतक के दो छोटे भाई हैं। पिता किसान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों  में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें