फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जैविक खेती को बढ़ाने के लिए 75 फीसदी अनुदान

Fri, 31 Jan 2020 12:46 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
Barley Farming - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत जैविक खेती को बढ़ाने के लिए सरकार 75 फीसदी अनुदान दे रही है। 31 हजार एकड़ क्षेत्रफल में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए 24 जिलों के 31 हजार किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसके लिए  620 कलस्टर का चयन किया गया है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र के हमीरपुर में जैविक खेती के अंतर्गत मॉडल जिला बनाने के लिए 140 कलस्टर में कार्यक्रम पूरा कर लिया गया है। झांसी व बांदा में भी आर्गेनिक आउटलेट की स्थापना कराई गई है। जैविक खेती में जरूरी मृदा में जीवांश कार्बन बढ़ाने के लिए वर्मी कम्पोस्ट यूनिट की स्थापना कराई जा रही है। 2019-20 में दिसंबर माह तक 23425 वर्मी कम्पोस्ट यूनिट की स्थापना कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें