फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में भी दिखा बैंक कर्मियों की हड़ताल का असर, ठप पड़े काम-काज 

Fri, 31 Jan 2020 12:34 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
अयोध्या में भी दिखा बैंक हड़ताल का असर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का असर अयोध्या में भी देखने को मिला। शुक्रवार को अयोध्या यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर सेंट्रल बैंक के सामने भारी संख्या में अयोध्या के बैंककर्मी धरने पर बैठे। बैंक कर्मचारी संगठन वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 31 जनवरी से दो दिन की हड़ताल पर हैं। हालांकि, आईसीआईसीआई और एचडीएफसी जैसे निजी क्षेत्र के बैंक खुले हैं।

विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक समेत विभिन्न बैंकों ने अपने ग्राहकों को पहले ही सूचित कर दिया है कि हड़ताल की वजह से बैंकिंग सेवाओं पर कुछ असर पड़ सकता है। बैंककर्मियों की हड़ताल से नकदी जमा और निकासी, चेक क्लीरेंस और कर्ज वितरण जैसी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। 

इतने दिन रह सकती है हड़ताल

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) ने कहा है कि 31 जनवरी और एक फरवरी को बैंकों में हड़ताल रहेगी। वहीं मार्च में 11,12 और 13 तारीख को भी हड़ताल रहेगी। बैंक यूनियन ने एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की भी घोषणा की है।

इस वजह से हड़ताल

दिल्ली प्रदेश बैंक कर्मचारी संगठन के महासचिव अश्वनी राणा ने बताया कि इंडियन बैंक एसोसिएशन ने वेतन में 12.5 फीसदी वृद्धि करने का प्रस्ताव दिया है, जो कि मंजूर नहीं है। इसलिए देश भर के सभी सरकारी बैंकों में कार्यरत कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इससे बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें