UP : प्रदेश में अब तक 6,436 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 5170 में सर्वे पूरा भी कर लिया गया है। वहीं, शासन ने मदरसा सर्वे की समय सीमा बढ़ा दी है। अब जिलाधिकारी 15 नवंबर तक शासन को अपनी रिपोर्ट भेज सकेंगे, जबकि पहले अंतिम तिथि 25 अक्तूबर थी।
प्रदेश में अब तक 6,436 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 5170 में सर्वे पूरा भी कर लिया गया है। वहीं, शासन ने मदरसा सर्वे की समय सीमा बढ़ा दी है। अब जिलाधिकारी 15 नवंबर तक शासन को अपनी रिपोर्ट भेज सकेंगे, जबकि पहले अंतिम तिथि 25 अक्तूबर थी।
विज्ञापन
मदरसों के सर्वे पर बुधवार को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपने कार्यालय में बैठक की। उन्होंने बताया कि यह सर्वे दस सितंबर को शुरू किया गया था। समय की और मांग को देखते हुए इसकी अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।
सर्वे में लगी टीमें अब 20 अक्तूबर तक अपनी रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के माध्यम से 31 अक्तूबर तक जिलाधिकारी को भेजेंगी और जिलाधिकारी यह रिपोर्ट 15 नवंबर तक शासन को उपलब्ध कराएंगे। मंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के बच्चों को गुणवत्तायुक्त व बेहतर शिक्षा के मद्देनजर यह सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्तर पर इस निर्धारित समयावधि में ही सर्वे कार्य पूरा किया जाए। साथ ही तीन वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी बनाकर सर्वे कार्य की मंडल स्तर पर दैनिक रूप से समीक्षा की जाए। समिति में विशेष सचिव अल्पसंख्यक, निदेशक अल्पसंख्यक तथा रजिस्ट्रार मदरसा बोर्ड होंगे।