फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : 61 राजकीय इंटर कॉलेजों को मिले नए प्रधानाचार्य, 1472 राजकीय हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों का वेतन जारी

Thu, 10 Jun 2021 08:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि नवचयनित प्रधानाचार्यों के दस्तावेज सत्यापन कराकर ऑनलाइन नियुक्ति की कार्यवाही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा विभाग को लोक सेवा आयोग से 61 नवचयनित प्रधानाचार्यों की सूची मिल गई है। विभाग की ओर से जल्द ही राजकीय इंटर कॉलेजों में इन प्रधानाचार्यों की नियुक्ति की कवायद शुरू की जाएगी। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों के लिए राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2018 के जरिये प्रधानाचार्यों की भर्ती निकाली गई थी। डॉ शर्मा ने बताया कि लोक सेवा आयोग से चयनित 83 अभ्यर्थियों में से 61 अभ्यर्थियों की स्पष्ट संस्तुति विभाग को प्राप्त हो गई है। शेष अभ्यर्थियों की संस्तुति जारी होने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नवचयनित प्रधानाचार्यों के दस्तावेज सत्यापन कराकर ऑनलाइन नियुक्ति की कार्यवाही शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में नए प्रधानाचार्य की नियुक्ति से  पठन-पाठन में तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि 1472 राजकीय हाईस्कूलों में कार्यरत 3099 शिक्षकों तथा 859 प्रधानाध्यापकों के प्रथम त्रैमास के वेतन के लिए 65.57 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें