फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ समेत 23 जिलों के लिए अलर्ट, तेज हवाएं, शनिवार और रविवार को भारी बारिश की चेतावनी

Thu, 10 Jun 2021 08:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही 11-12 से मानसूनी फुहारों के आसार जताए थे।
विज्ञापन
लखनऊ में मौसम का हाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम के बदलते रुख देखते हुए मौसम विभाग ने भी लखनऊ समेत प्रदेश के 23 जिलों के लिए अलर्टजारी कर दिया है। पहले दिन यानी शुक्रवार को मौसम तेजी से करवट बदलेगा और गरज चमक के साथ बारिश, धूल भरी तेज हवाएं चलने के आसार है। प्रभावित होने वाले जिलों में लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, हरदोई, सीतापुर, गोंडा, उन्नाव, लखनऊ, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, प्रतापगढ़, प्रयागराज, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर व आसपास के इलाके शामिल हैं।

विज्ञापन


मौसम बुलेटिन के मुताबिक 12 जून शनिवार को उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलेंगी। वहीं 13 जून रविवार को भी एसी ही स्थिति बनी रहेगी। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही 11-12 से मानसूनी फुहारों के आसार जताए थे। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से संकेत मिलने लगे हैं, उस आधार पर हम कह सकते हैं कि 11-12 जून तक प्रदेश को मानसूनी बारिश की सौगात मिलेगी। हालांकि इस बार सामान्य बारिश के ही आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें