फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : 47 निरीक्षकों को मिली पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनाती

Tue, 27 Jul 2021 01:20 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

डीजीपी मुख्यालय ने प्रमोशन पाए 47 निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनाती दे दी हैै। यह सभी लिपिकीय संवर्ग के अधिकारी हैं।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीपी मुख्यालय ने प्रमोशन पाए 47 निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनाती दे दी हैै। यह सभी लिपिकीय संवर्ग के अधिकारी हैं। अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन की ओर से जारी सूची में निरीक्षक गोपनीय के पद से प्रोन्नत हुए 29, लेखा संवर्ग के 4 और लिपिक संवर्ग के 14 निरीक्षकों को प्रमोशन दिया गया है। प्रोन्नति पाए सभी निरीक्षकों को तैनाती दे दी गई है।

विज्ञापन


कमल सक्सेना का वीआरएस मंजूर
पावर कार्पोरेशन में तैनात पुलिस महानिदेशक कमल सक्सेना का वीआरएस शासन ने मंजूर कर लिया है। कमल सक्सेना ने अपने रिटायरमेंट से चार माह पूर्व स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए मुख्य सचिव व डीजीपी को पत्र लिखा था। पत्र के अनुसार 30 सितंबर से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगी थी, जिसे शासन ने मंजूर कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें