फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 36 हजार आरक्षियों को मिलेगा प्रमोशन का तोहफा, 15 मई तक डाटा मिलान का निर्देश

Sun, 04 May 2025 10:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी सरकार ने 36 हजार सिपाहियों को आरक्षण का तोहफा दिया है। इस संबंध में उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अनंतिम ज्येष्ठता सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस के वर्ष 2013 बैच के 36125 आरक्षियों को जल्द मुख्य आरक्षी के पद पर प्रोन्नत किया जाएगा। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसकी अनंतिम ज्येष्ठता सूची तैयार की है। हालांकि बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराई गई सीधी भर्ती वर्ष 2013 में आरक्षी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की चयन सूची का जिलों से प्राप्त सूचना और नॉमिनल रोल प्रणाली से मिलान के बाद कुल 3984 कर्मियों के नाम का मिलान नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


डीजीपी मुख्यालय में एसपी स्थापना अमृता मिश्रा ने सभी विभागाध्यक्षों, एडीजी जोन, पुलिस आयुक्त, आईजी रेंज, जिलों के कप्तान और शाखाओं के कार्यालयाध्यक्षों को सूची की साफ्ट कॉपी मिलान के लिए मुहैया कराई गई है। छूटे आरक्षियों की अलग से सूची बनाकर 15 मई तक उपलब्ध कराने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी का निर्देश, गरीब परिवारों को एक-एक दुधारू गोवंश उपलब्ध कराएं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा अखिलेश यादव बोले- जाति जनगणना में कोई गड़बड़ी न होने दे पीडीए परिवार, सजग रहे


सभी पुलिस लाइन, थानों, पुलिस कार्यालयों व अन्य संबंधित स्थानों पर सूची चस्पा करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई आपत्ति होने पर संबंधित कर्मी प्रत्यावेदन दे सके। सूची में किसी भी कर्मी का नाम छूटा नहीं होने का विभागाध्यक्ष को प्रमाण पत्र भी देना होगा। इसके बाद मुख्यालय से आरक्षियों की पदोन्नति के लिए अंतिम ज्येष्ठता सूची जारी कर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें