फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घूस मांगने वाले सीजीएसटी का निरीक्षक गिरफ्तार, दूसरा फरार, सीबीआई ने 10 हजार की घूस लेते दबोचा

Sun, 04 May 2025 10:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सीबीआई की टीम ने प्रयागराज में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सेंट्रल जीएसटी के निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। वहीं, दूसरे निरीक्षक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने प्रयागराज से सेंट्रल जीएसटी के निरीक्षक को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस दौरान दूसरा आरोपी निरीक्षक फरार होने में कामयाब हो गया। सीबीआई की टीमें उसे तलाश रही हैं। वहीं गिरफ्तार किए गये निरीक्षक को रविवार को राजधानी में रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


सीबीआई के मुताबिक कौशांबी निवासी आदित्य केसरवानी ने शिकायत की थी कि उसने अपनी कंपनी लूपीक फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड के जीएसटी नंबर के लिए प्रयागराज स्थित रीजनल जीएसटी ऑफिस में आवेदन किया था। कंपनी का भौतिक सत्यापन करने के लिए जीएसटी निरीक्षक अनिल मतलानी 10 हजार रुपये घूस मांग रहे हैं। सीबीआई ने शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप टीम प्रयागराज भेजी। 

ये भी पढ़ें - सीएम योगी का निर्देश, गरीब परिवारों को एक-एक दुधारू गोवंश उपलब्ध कराएं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा अखिलेश यादव बोले- जाति जनगणना में कोई गड़बड़ी न होने दे पीडीए परिवार, सजग रहे


हालांकि आरोपी निरीक्षक अनिल मतलानी ने अपने साथी निरीक्षक हरिशंकर सरोज को घूस की रकम लेने भेजा। जैसे ही आदित्य ने हरिशंकर को घूस की रकम सौंपी, सीबीआई टीम ने उसे दबोच लिया। सीबीआई ने अनिल मतलानी की तलाश में उसके कार्यालय और आवास पर छापा मारा, लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो गया। सीबीआई ने दोनों निरीक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें