फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : 54 जिलों में कोरोना संक्रमण का एक भी नया केस नहीं, 33 नए मरीज, एक की मौत

Fri, 13 Aug 2021 07:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

वर्तमान में यूपी में एक्टिव कोविड केस की संख्या 469 है। अब तक 06 करोड़ 86 लाख 24 हजार 490 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6% है।
विज्ञापन
कोविड जांच के लिए सैंपल लेती महिला स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के 54 जिलों में कोरोना संक्रमण का एक भी नया केस नहीं मिला है। जबकि अलीगढ़, अमेठी, चित्रकूट, फिरोजाबाद, हाथरस, पीलीभीत, सहारनपुर, शामली और सोनभद्र में कोविड का एक भी एक्टिव मरीज नहीं बचा है। यह सभी जिले कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।  बृहस्पतिवार को कुल 33 नए केस मिले है। जबकि गोंडा और प्रयागराज में एक-एक मरीजों की मौत हुई है। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 469 है। सबसे अधिक 05 मरीज मुजफ्फरनगर, लखनऊ में 04, गौतमबुद्ध नगर में 03, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर में 02-02 मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन


24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 54 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि मात्र 21 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। अब तक 16 लाख 85 हजार 625 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6% है। विगत दिवस दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.01% रही। यूपी में अब तक 05 करोड़ 63 लाख 41 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। विगत दिवस 08 लाख 07 हजार 251 लोगों को टीका-कवर मिला। चार करोड़ 75 लाख 18 हजार से अधिक लोगों ने कम से कम कोविड की एक खुराक ले ली है। 88 लाख 22 हजार से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज प्राप्त कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें