फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: परिषदीय विद्यालयों की 26215 दिव्यांग छात्राओं को प्रतिमाह 200 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

Tue, 29 Jul 2025 02:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के परिषदीय विद्यालयों की 26215 दिव्यांग छात्राओं हर महीने 200 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके लिए पात्रता की पुष्टि जिला स्तरीय समिति करेगी।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाली 26215 दिव्यांग छात्राओं को समग्र शिक्षा अभियान के तहत 200 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह स्टाइपेंड 10 माह तक दिया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (पीएबी) की बैठक में इसके लिए प्रदेश को 5.24 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार योजना को डीबीटी के माध्यम से लागू कर रही है ताकि लाभार्थी तक सहायता बिना बिचौलिये के सीधे पहुंचे। यह राशि छात्राओं के माता-पिता या अभिभावकों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक में पढ़ रही वह छात्राएं इसके लिए पात्र होंगी, जिनके पास किसी सक्षम चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी न्यूनतम 40 फीसदी का दिव्यांगता प्रमाणपत्र होगा।

हर जिले में पात्रता की जांच और सत्यापन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की गई है। इसमें वित्त व अन्य विभागीय अधिकारी शामिल हैं। समिति लाभार्थियों की अंतिम सूची तैयार कर, डिजिटल सत्यापन के बाद पीएफएमएस पोर्टल पर अपलोड करेगी। भुगतान 30 सितंबर तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह का कहना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बेटियों की शिक्षा और सशक्तीकरण है। यह स्टाइपेंड दिव्यांग बेटियों के लिए एक सहारा बनेगा। यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि शिक्षा में समान अवसर, गरिमा और संवेदनशील शासन व्यवस्था का परिचायक है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें