फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : 20 हजार लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस 31 को हो जाएंगे निरस्त, कोरोना के चलते दी गई मोहलत हो रही है समाप्त

Fri, 29 Oct 2021 02:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कोरोना काल में केंद्र सरकार द्वारा परिवहन दस्तावेजों की वैधता बढ़ाने की दी गई अतिरिक्त मोहलत के बावजूद अपना लाइसेंस अब तक परमानेंट नहीं करा पाए। प्रदेश भर के लगभग 20 हजार लोगों के लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस 31 अक्टूबर को निरस्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
डीएल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भर के लगभग 20 हजार लोगों के लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस 31 अक्टूबर को निरस्त हो जाएंगे। ये ऐसे आवेदकों के हैं जिन्होंने कोरोना काल में केंद्र सरकार द्वारा परिवहन दस्तावेजों की वैधता बढ़ाने की दी गई अतिरिक्त मोहलत के बावजूद अपना लाइसेंस अब तक परमानेंट नहीं करा पाए।

विज्ञापन


सरकार द्वारा दी गई सहूलियत 31 अक्टूबर को समाप्त होने जा रही है। परिवहन विभाग के सूत्रों ने बताया कि केंद्र ने सिर्फ एक माह वैधता की अवधि बढ़ाई थी, मगर परमानेंट डीएल के टाइम स्लॉट की वेटिंग लंबी होने के कारण अधिकतर आवेदक मौका ही नहीं पा सके। वर्तमान में 15 नवंबर तक परमानेंट डीएल का टाइम स्लॉट फुल है।

लखनऊ के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि इनमें लखनऊ के लर्निंग डीएल आवेदकों की तादाद करीब पांच हजार है, जो केंद्र के द्वारा बार-बार मोहलत दिए जाने के बाद भी डीएल परमानेंट नहीं करा पाए। इसी तरह प्रदेश में दो लाख से अधिक अनफिट वाहन भी जिनके अब तक फिटनेस नहीं कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें