यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर यूपी 112 ने पहल की है। अब अगर तेज ध्वनि से पढ़ाई में व्यवधान होगा पीआरवी विद्यार्थियों की मदद करेगी।
कहीं पर भी अगर अधिक ध्वनि से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है तो विद्यार्थी यूपी 112 पर शिकायत कर सकते हैं। पीआरवी उनकी मदद करेगी और शोर-शराबा बंद करवाएगी।
बीते 75 दिनों में ध्वनि प्रदूषण की 6558 शिकायतें यूपी-112 को मिलीं। जनवरी में ध्वनि प्रदूषण की 1415 शिकायतें मिलीं जबकि फरवरी में 3585 शिकायतें मिलीं। लखनऊ के लोगों ने 75 दिनों में सर्वाधिक 739 शिकायतें की। दूसरे नंबर पर गौतमबुद्धनगर, तीसरे पर गाजियाबाद, चौथे पर कानपुर और पांचवे नंबर पर वाराणसी रहा।