फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramdas Athawale: विपक्षी एकता के प्रयास पर केंद्रीय मंत्री का तंज, बोले- मोदी-योगी को हराना बच्चों का खेल नहीं

Thu, 08 Jun 2023 07:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि मोदी-योगी को हराना आसान नहीं हैं। दोनों नेता पूरी ईमानदारी और दृढ़ता से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में बसपा व मायावती की राजनीति खत्म हो रही है।
विज्ञापन
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष की एकजुटता के प्रयास पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष योगी व मोदी की लोकप्रियता और उनके कद से घबरा गया है। उत्तर प्रदेश में योगी पूरी इमानदारी और दृढ़ता से काम कर रहे हैं। गुंडागर्दी खत्म हो रही है। विपक्ष के लिए मोदी और योगी को शिकस्त दे पाना बच्चों का खेल नहीं है।

विज्ञापन


यूपी में जड़े जमाने की कोशिश कर रहे आरपीआई अध्यक्ष ने कहा कि बसपा और मायावती लगभग खत्म हो गए हैं। उनके बड़े नेता भाजपा में चले गए हैं या अन्य दलों में आ गए हैं। आरपीआई में भी बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और बड़े पदाधिकारी शामिल हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चरण सिंह सरकार में हाथी चुनाव चिन्ह उनके पास था जिसे बाद में बसपा ने हथिया लिया। उन्होंने कहा कि बसपा ने हमारा हाथी छीना है और हम अपना हाथी वापस पाकर रहेंगे।

ये भी पढ़ें - चेक रिपब्लिक की बनी रिवॉल्वर से हत्यारे ने किया हमला, क्या एक और साथी मौजूद था... जांच जारी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जीवा को मारने वाले शूटर का विजय नहीं ये है असली नाम, दर्ज हैं सिर्फ इतने केस; पूरी कहानी
विज्ञापन


दिसंबर में बड़ी रैली का ऐलान करते हुए कहा कि यूपी में अगर यह रैली सफल हुई तो दलित और मुस्लिम गठजोड़ की एक नई राजनीति का आगाज होगा जिसका फायदा बीजेपी और एनडीए को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यूपी ने बहन को तो कई बार मौका दिया है, एक बार भाई को भी मौका देकर देखिए। इसी के साथ उन्होंने अगले लोकसभा चुनाव में 304 सीटों पर लड़ने के संकेत दिए।

महाराष्ट्र में औरंगजेब के पोस्टर लहराने की घटना पर उन्होंने कहा कि यह सोची समझी साजिश के तहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे पाकिस्तान की साजिश हो सकती है और इसकी जांच की मांग उन्होंने केंद्र सरकार से की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें