फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: पिता की आंखों के सामने चक्की के पट्टे मे फंसकर बेटे की मौत

Thu, 08 Jun 2023 06:31 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोसाईंगंज (लखनऊ)

सार

चक्की के पट्टे में फंसकर एक 11 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने पिता के साथ आया था कि तभी उसका कपड़ा फंस गया।
विज्ञापन
मृतक अभय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोसाईंगंज में रहमतनगर इलाके में बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। पिता संग आटा पिसवाने गए किशोर के लोवर का नारा अचानक चक्की के पट्टे में फंस गया और पट्टे की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। पिता ने बेटे को बचाने का भरसक प्रयास किया पर वह बेटे को बचा नहीं सके और उनकी आंखों के सामने ही बेटे की मौत हो गई।

विज्ञापन


रहमतनगर इलाके में किसान जयकुमार अपने परिवार संग रहते हैं। जयकुमार का छोटा बेटा अभय मुशीगंज स्थित एक निजी स्कूल मे कक्षा पांच का छात्र है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 7 बजे जयकुमार बेटे अभय संग गांव के चौराहे पर स्थित ओमप्रकाश उर्फ दौलत की चक्की पर आटा पिसवाने गया था। अभय चक्की के पट्टे के पास ही खड़ा था। इस दौरान अचानक उसके लोवर का नारा चक्की के साफ़टिन के पट्टे में फँस गया। अभय ने शोर मचाया तो जयकुमार ने उसका लोवर छुड़ाने का प्रयास किया। इस बीच चक्की मलिक ओमप्रकाश चक्की बाद करने के लिए दौड़ पड़ा, हालांकि जब तक वह चक्की को बंद करते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चक्की के पट्टे में फँसे अभय की मौत हो चुकी थी। अचानक हुई इस हादसे से वहां अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोग जमा हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची गोसाईंगंज पुलिस ने छानबीन के बाद अभय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें - चेक रिपब्लिक की बनी रिवॉल्वर से हत्यारे ने किया हमला, क्या एक और साथी मौजूद था... जांच जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विपक्षी एकता के प्रयास पर केंद्रीय मंत्री का तंज, बोले- मोदी-योगी को हराना बच्चों का खेल नहीं


पिता ने बेटे को बचाने का पूरा प्रयास किया पर बचा न सका
बेटे अभय को पट्टे में फंसते ही जयकुमार ने उसे बचाने के लिए उसकी लोवर निकालने का प्रयास किया। ग्रामीण बताते हैं कि एक पैर से लोवर निकाल भी लिया था, लेकिन दूसरे पैर से लोवर निकालने के पहले अभय पट्टे की चपेट मे आकर कई राउंड घूम गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटे का शव देख जयकुमार जोर जोर से चीखने लगा और बदहवास होकर जमीन पर गिर पड़ा। अभय की मौत की जानकारी मिलते ही उसकी मां कांती देवी नंगे पांव रोते हुए चक्की ओर भागी। बड़ा भाई अक्षय और बहन सोनम भी मां के पीछे चक्की पर पहुंच गए। मासूम बेटे का शव देख कांती बेहोश हो गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें