फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: तीन गुना तक बढ़ेगा पुलिसकर्मियों का वर्दी भत्ता, दिए जाएंगे 22 हजार रुपये

Mon, 07 Oct 2024 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

इस घोषणा के दायरे में निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी एवं समतुल्य पद तथा समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मी आएंगे।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस के अराजपत्रित कर्मचारियों का वर्दी भत्ता तीन गुना तक बढ़ने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस पर इसकी घोषणा कर सकते हैं। इसके दायरे में निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी एवं समतुल्य पद तथा समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मी आएंगे।
विज्ञापन


वर्तमान में इन पुलिस बल में तैनात निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक एवं समतुल्य पदों पर तैनात कर्मियों को प्रत्येक पांच वर्ष में 7500 रुपये वर्दी भत्ता मिलता है। अब इसे बढ़ाकर 22 हजार रुपये करने का प्रस्ताव है।

मुख्य आरक्षी, आरक्षी एवं समतुल्य पदों पर तैनात कर्मियों को प्रत्येक वर्ष दिया जाने वाला तीन हजार रुपये का भत्ता छह हजार रुपये करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को हर वर्ष दिया जाने वाला 2200 रुपये का भत्ता बढ़ाकर 3500 रुपये होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें