फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमा भारती का सपा पर तीखा हमला, कहा- अपराधियों को संरक्षण दिया

Sat, 11 Feb 2017 02:24 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीतापुर में उमा भारती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा की फायर ब्रांड नेता व केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने सीतापुर के पिसावां में सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार ने अपराधियों को संरक्षण दिया ‌है। इसलिए सरकार अपराध नियंत्रण करने में नाकाम रही है और हर रोज महिलाओं की अस्मत से खिलवाड़ होता रहा।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश के बारे में कहा कि जो बेटा अपने बाप का न हुआ वो भला जनता का क्या होगा।

उन्होंने कांग्रेस-सपा गठबंधन पर हमलावर होते हुए कहा कि अखिलेश व राहुल की तुलना मोदी जी से नहीं हो सकती। मोदी ने चाय बेची, संघ के प्रचारक रहे, हिमालय में तपस्या की, तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहकर गुजरात को खुशहाल बना दिया। जबकि राहुल व अखिलेश को राजनीति विरासत में मिली है।

उमा भारती ने कहा कि मायावती की ये बात सही नहीं है कि भाजपा नेताओं ने उनका अपमान किया है। भाजपा में महिलाओं का सम्मान होता है। उन्हें 1995 के लखनऊ गेस्ट हाउस की वो घटना याद करनी चाहिए, जब एक भाजपा नेता ने उनकी जान बचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें