फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा के कार्तिकेय ने साइंस ओलंपियाड में जीत हासिल कर बढ़ाया देश का मान

Fri, 10 Feb 2017 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कार्तिकेय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के महादेवा गांव के रहने वाले सुरेंद्र कुमार तिवारी के दस वर्षीय बेटे कार्तिकेय ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित साइंस ओलंपियाड की परीक्षा में देश में दूसरा व प्रदेश मे पहला स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।कार्तिकेय अलीगढ़ के एक स्कूल में पांचवी का छात्र है।
विज्ञापन


इस परीक्षा में सफल होने के बाद कार्तिकेय को परीक्षा के दूसरे चरण के लिए चयनित किया गया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के महादेवा गांव के रहने वाले सुरेंद्र कुमार तिवारी रेलवे सुरक्षा बल में लोक अभियोजक हैं और वर्तमान समय में वह अलीगढ़ में तैनात हैं।

सुरेंद्र का दस साल का बेटा कार्तिकेय एक निजी स्कूल में पांचवी का छात्र है। विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिभावान बच्चों की खोज के लिए एजुहील फाउंडेशन नाम की संस्था राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा का आयोजन कराती है।
विज्ञापन


नेशनल इंटरेक्टिव साइंस ओलंपियाड के नाम से यह परीक्षा तीन चरणों में कराई जाती है। सुरेंद्र ने बताया कि दिसंबर 2016 में इस संस्था ने पहले चरण की परीक्षा का आयोजन किया था जिसमें उनके बेटे कार्तिकेय ने परीक्षा दी थी।

मंगलवार को इस परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इसमें कार्तिकेय का पूरे देश में दूसरा व प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। अपनी इस सफलता से कार्तिकेय ने अपने माता पिता के साथ ही इस जिले का भी मान बढ़ाया है। कार्तिकेय की सफलता पर उसके गांव में प्रसन्नता का माहौल है।       
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें