फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्टीमेट कराटे लीग : फाइटर्स पर भारी पड़े निंजा, यूकेएल के दूसरे मैच में डिवाइन से ब्रेवहार्ट को हराया

Mon, 06 Dec 2021 11:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी बैडमिंटन अकादमी में खेली जा रही लीग के दूसरे मुकाबले में पुणे डिवाइन ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए दिल्ली को 112-98 अंक से मात दी।
विज्ञापन
मुंबई निंजा के हर्ष कुमार को पुरस्कृत करते सीएम योगी के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले मुकाबले में बंगलूरू किंग्स से अप्रत्याशित हार का सामना करने वाली मुंबई निंजा की टीम अल्टीमेट कराटे लीग में धमाकेदार वापसी की। टीम ने आसान मुकाबले में पंजाब फाइटर्स को 111-82 अंक से पराजित किया। यूपी बैडमिंटन अकादमी में खेली जा रही लीग के दूसरे मुकाबले में पुणे डिवाइन ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए दिल्ली को 112-98 अंक से मात दी।

विज्ञापन


मुंबई निंजा बनाम पंजाब फाइटर्स
लीग में सोमवार का पहला मुकाबला मुंबई निंजा और पंजाब फाइटर्स के बीच खेला गया। शुरुआत तेज रही, जिसमें मुंबई के खिलाड़ी प्रतिद्वंद्वी टीम की तुलना में ज्यादा आक्रामक दिखे। इसका फायदा भी टीम में मिला, जबकि लीग में जीत के साथ शुरुआत करने वाली पंजाब के खिलाड़ी दबाव में दिखे। मुकाबले का परिणाम मुंबई के पक्ष में 111-82 के अंतर से गया। मैच के दौरान अपनी रेड से सर्वाधिक पाइंट हासिल करने वाले हर्ष कुमार को प्लेयर आफ द मैच का खिताब दिया गया। मुकाबले में निंजा की टीम में रितिक (कप्तान), पाल टुडोरिका (रोमानिया), हर्ष कुमार, ओमकार सिंह, कुनाल सिंह, गोविंद पांडेय, पूजा शिंदे और फाइटर्स की टीम से बलराम गुप्ता (कप्तान), डेविड रोजोवस्की (पोलैंड), एन बासुमतारी, राहुल सनातन, विशाल कुमार, शिवालक राज, अमनी मोहम्मद शामिल रहे।

पुणे डिवाइन बनाम दिल्ली ब्रेवहार्ट
दिन के दूसरे मुकाबले में पुणे डिवाइन की भिड़ंत दिल्ली ब्रेवहार्ट से हुई। पुणे के दमदार प्रदर्शन के सामने दिल्ली के खिलाड़ी फीके दिखाई दिए। लीग में शुरुआती दो मैच गंवाने वाली दिल्ली ब्रेवहार्ट टीम के खिलाड़ियों के बीच तालमेल का अभाव साफ दिखा। हालांकि टीम से मैन ऑफ द मैच रहे वेदवीर ने पूरा दम लगाया, लेकिन दूसरे छोर पर साथ न मिलने के चलते दिल्ली को पुणे के हाथों 82-111 अंकाें के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में पुणे की ओर से मोहित तिवारी (कप्तान), हुनान (स्पेन), शशांक कुमार, आलोक, सिड वेलिंगटन, दिलीप कुमार, एलिक्जा जालेसिनस्का (पोलैंड) और दिल्ली की ओर से कुलदीप सिंह डागर (कप्तान), माइकल सोवा (पोलैंड), मनजीत सिंह, वेदवीर सिंह, लक्ष्य माथुर, मो. शाहबाज, योगिता यादव ने जोर आजमाइश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज के मुकाबले
बंगलूरू किंग्स बनाम पंजाब फाइटर्स
यूपी रेबल्स बनाम मुंबई निंजा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें