फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंडर-19 टी-20 के मुकाबले कल से

विज्ञापन
इकाना स्टेडियम में अभ्यास करतीं खिलाड़ी।
विज्ञापन
लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में रविवार से अंडर-19 महिला टी-20 ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें लखनऊ पहुंच गई हैं। शुक्रवार को खिलाड़ियों ने अभ्यास किया।
विज्ञापन


पहले दिन तीन मुकाबले होंगे। मुख्य स्टेडियम में सुबह के सत्र में मिजोरम व नगालैंड और शाम के सत्र में अरुणांचल प्रदेश व मणिपुर के बीच मुकाबला होगा। तीसरा मैच इकाना बी ग्राउंड में मेघालय और सिक्कम के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता चार नवंबर तक चलेगी, जिसमें फाइनल समेत 16 मुकाबले होंगे।

प्रतियोगिता में 26, 27, 29, 31 अक्तूबर और दो नवंबर को लीग चरण के तीन-तीन मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली दो टीमों के बीच फाइनल मैच चार नवंबर को खेला जाएगा। कार्यक्रम पर नजर 26 अक्तूबर - मिजोरम बनाम नागालैंड, मेघालय बनाम सिक्किम, अरुणांचल प्रदेश बनाम मणिपुर, 27 अक्तूबर- मणिपुर बनाम मेघालय, मिजोरम बनाम सिक्किम, अरुणांचल प्रदेश बनाम नागालैंड, 29 अक्तूबर- मणिपुर बनाम मिजोरम, अरुणांचल प्रदेश बनाम मेघालय, नागालैंड बनाम सिक्किम, 31 नवंबर- मेघालय बनाम नागालैंड, अरुणांचल प्रदेश बनाम मिजोरम, मणिपुर बनाम सिक्किम, 02 नवंबर - मणिपुर बनाम नागालैंड, अरुणांचल प्रदेश बनाम सिक्किम, मेघालय बनाम मिजोरम, चार नवंबर- फाइनल।
विज्ञापन

इकाना स्टेडियम में अभ्यास करतीं खिलाड़ी।

इकाना स्टेडियम में अभ्यास करतीं खिलाड़ी।

इकाना स्टेडियम में अभ्यास करतीं खिलाड़ी।

इकाना स्टेडियम में अभ्यास करतीं खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें