फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप का नाच दिखा रहे सपेरे पर थी ट्रक ड्राइवर की नजर, दो महिलाओं को रौंदा, मौत

Sun, 07 Jan 2018 09:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्‍थल पर फैला खून - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

छोटी भाभी की दवा कराने बड़ी भाभी के साथ बाइक से अस्पताल जा रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में देवरानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जेठानी ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक चालक हाईवे किनारे सांप का नाच दिखा रहे सपेरे और भीड़ को देखने लगा। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

सुल्तानपुर के चांदा कोतवाली क्षेत्र की नगर पंचायत कोइरीपुर के हनुमान नगर वार्ड निवासी सतीश (25) पुत्र बाबूराम रविवार सुबह साढ़े 10 बजे अपनी भाभी निशा (25) पत्नी मनीष कुमार को अस्पताल दिखाने के लिए बड़ी भाभी मनीषा (26) पत्नी सुरेंद्र कुमार को साथ लेकर बाइक से निकला था।

लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कालिकागंज मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे निशा और मनीषा (देवरानी-जेठानी) सड़क पर गिर पड़ीं। दोनों को ट्रक ने रौंद दिया। टक्कर से सतीश सड़क किनारे जा गिरा। दुर्घटना में निशा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनीषा और सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को पिकअप से सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही मनीषा ने भी दम तोड़ दिया। सतीश का उपचार चल रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक ने कबूला कैसे हुआ हादसा

घटनास्‍थल पर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि, हाईवे किनारे एक सपेरा लोगों को सांप का नाच दिखा रहा था। अचानक उसका ध्यान बंटने से हादसा हो गया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। सतीश ने हादसे के वक्त हेलमेट पहना था।

दो मासूम बच्चों से छिना मां का प्यार
चांदा। हनुमान नगर निवासी मनीष कुमार की पत्नी निशा के एक बेटी और एक बेटा है। बेटी प्रिया चार साल की है, जबकि बेटा अर्पित डेढ़ वर्ष का है। दूसरी तरफ निशा की जेठानी मनीषा के कोई संतान नहीं है। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें