फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव से हाथापाई मामले में दो कार्यकर्ता निलंबित, जांच के लिए कमेटी गठित

Sun, 11 Oct 2020 04:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

देवरिया के टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में महिला नेत्री तारा यादव के साथ हाथापाई मामले में दो कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है जो कि तीन दिनों में जांच रिपोर्ट सौंपेगी।

विज्ञापन


बता दें कि टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को दो बजे कांग्रेस से टिकट मांग रहीं एक महिला नेत्री और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सचिन नाइक के बीच हाथापाई हो गई।  कार्यकर्ताओं ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। कांग्रेस नेत्री ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर चार लोगों पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस ने मुकुंद भाष्कर मणि को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। टाउनहाल स्थित कांग्रेस  कार्यालय पर उनके स्वागत में समारोह आयोजित किया गया था। राष्ट्रीय सचिव सचिन नाइक भी मौजूद थे। उसी दौरान उमानगर निवासी तारा यादव बुके लेकर पहुंचीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गलत आदमी को टिकट क्यों दिया गया? इतना कहते ही वह सचिन नाइक से उलझ गईं। आरोप है इसी दौरान हाथापाई भी होने लगी। वहां मौजूद अन्य लोगों ने धक्का देकर तारा को कार्यालय से बाहर निकाल दिया। कार्यालय से बाहर निकाले जाने के बाद तारा यादव ने चार लोगों पर पिटाई करने का आरोप लगाया और हंगामा करने लगी।

Trending Videos
विज्ञापन

'पुलिस को तहरीर देकर पिटाई का आरोप लगाया है'

तारा यादव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अपनी पिटाई का आरोप लगाया है। उधर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें महिला राष्ट्रीय सचिव एवं अन्य पर हमलावर दिख रही है। महिला को धक्का देकर बाहर करने एवं उनकी पिटाई करते लोग वीडियो में देखे जा रहे हैं।

जिलाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह का कहना है कि महिला स्वागत समारोह में आते ही उलझ गईं। उसने राष्ट्रीय सचिव एवं अन्य के साथ दुर्व्यवहार किया है। इंस्पेक्टर कोतवाली चंद्रभान सिंह का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला आया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें