रेलवे गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ से रांची के लिए सुविधा स्पेशल ट्रेन व मालदा टाउन से हरिद्वार के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अप्रैल से चलाएगा।
08639 रांची-लखनऊ सुविधा स्पेशल ट्रेन पहली अप्रैल से 24 जून तक हर शनिवार को चलेगी। ट्रेन रांची से रात 9.05 बजे चलकर अगली दोपहर 2.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
वापसी में 08640 लखनऊ-रांची सुविधा स्पेशल ट्रेन दो अप्रैल से 25 जून तक हर रविवार को चलेगी। लखनऊ से ट्रेन दोपहर 3.30 बजे चलकर अगले दिन रांची पहुंचेगी।
वहीं 03427 मालदा टाउन-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल से 26 जून तक प्रत्येक सोमवार को मालदा से सुबह 9.05 बजे चलकर अगले दिन रात 1.50 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 03428 हरिद्वार-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक मंगलवार को हरिद्वार से सुबह 4.05 बजे चलकर अगली रात 11.30 बजे मालदा पहुंचेगी।