फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह री पुलिस! यूपी 100 से ही करने लगे डीजल चोरी, दो गिरफ्तार

Thu, 15 Jun 2017 02:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी 100 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रातनापुर/जमुनहा (श्रावस्ती)। जिस यूपी 100 को लेकर प्रदेश सरकार सूबे में अपराध कम करने का मंसूबा देख रही है, अब उस सेवा में भी पुलिस वाले हेराफेरी करने से नहीं चूक रहे हैं। हालांकि, मामला प्रशासन की जानकारी में आया तो कड़ा फैसला करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मामला श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा का है। जमुनहा स्थित पेट्रोलपंप से 25 लीटर डीजल यूपी 100 के वाहन में भरवाने के बाद चालक व आरक्षी ने कर्मचारी से 45 लीटर खरीद की पर्ची बनाने का दबाव बनाया।

कर्मचारी के मना करने पर चालक व आरक्षी हाथापाई करने लगे। पेट्रोलपंप कर्मचारी की तहरीर पर मल्हीपुर पुलिस ने देर शाम चालक व आरक्षी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


भिनगा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

मना करने पर की हाथापाई

demo pic
मल्हीपुर थाना क्षेत्र में तैनात यूपी 100 वाहन 2509 पर तैनात चालक महेश सोनी व आरक्षी शनि कनौजिया मंगलवार शाम अनुपमा ग्राहक सेवा केंद्र जमुनहा पेट्रोल पंप पर डीजल लेने पहुंचे।

यहां पर पुलिस कर्मियों ने वाहन में 25 लीटर डीजल डलवाया और इसके बाद पेट्रोलपंप कर्मचारी विनय कुमार से 45 लीटर डीजल खरीद की पर्ची बनाने को कहा। विनय के मना करने के बाद दोनों उसके साथ विवाद करने लगे। इस दौरान चालक व आरक्षी ने पेट्रोलपंप कर्मी से हाथापाई भी की।

इसके बाद चालक व आरक्षी यूपी 100 वाहन लेकर भिनगा चले गए। मामले में विनय कुमार ने मल्हीपुर पुलिस को देर शाम चालक महेश सोनी व आरक्षी शनि कनौजिया के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

वहीं, शाम को प्रभारी निरीक्षक भिनगा रामयतन वरुण ने चालक व आरक्षी को गिरफ्तार कर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर वीर सिंह को सौंप दिया। बुधवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें