फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय ने ज्यादा दूध नहीं दिया तो दर्ज करा दी एफआईआर

Sat, 30 Jul 2016 01:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
cow
विज्ञापन
दरअसल काकोरी के मौरा गांव के किसान राजाराम ने कुछ दिन पहले बराती नाम के शख्स से एक हफ्ते पहले गाय खरीदी थी।
विज्ञापन


बराती ने राजाराम को यह कहकर गाय बेची थी कि ये चार लीटर दूध देती है। राजाराम के मुताबिक जब वह गाय घर लेकर आया तो गाय ने सिर्फ ढाई लीटर दूध ही दिया। राजाराम उलाहना लेकर बराती के पास पहुंचा तो उसने गाय वापस लेने से इंकार कर दिया।

तमतमाए राजाराम ने थाने जाकर बराती के खिलाफ तहरीर दे दी और झूठ बोलकर कम दूध देने वाली गाय बेचकर ठगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बराती ने दी ये दलील

डेमो प‌िक - फोटो : pti
वहीं बराती का कहना है कि गाय उसके यहां चार लीटर से ज्यादा दूध देती थी। राजाराम ने गाय को ठीक से दाना नहीं दिया होगा या हो सकता है कि जगह बदल जाने की वजह से ऐसा हो रहा हो।

अब पुलिस भी परेशान हो रही है कि किसकी बात सही माने। वहीं गांव के ही कुछ अनुभवी लोगों की राय है कि पुलिस की मौजूदगी में ही गाय को दाना पानी दिया जाए और दूध लगवाकर देखा जाए। 

अब पुलिस भी असमंजस में है कि इस मामले का निपटारा कैसे हो। एनबीटी की खबर के मुताबिक काकोरी एसओ राम नरेश यादव ने भी तहरीर मिलने की पुष्टि की है। उनका कहना है, जांच हो रही है, नियमों के तहत एक्शन लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें