फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में दो नए थाने : चिनहट थाने से अलग होकर बनेगा बाबू बनारसी दास थाना, मड़ियांव से काटकर बनेगा सैरपुर

Fri, 24 Dec 2021 01:43 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि इस बाबत लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द इन थानों को अस्तित्व में लाने की प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में दो नए पुलिस थानों को मंजूरी दे दी है। इसमें चिनहट थाने को काटकर बाबू बनारसी दास और मड़ियांव को काटकर सैरपुर थाना बनाए जाने का आदेश शासन ने दिया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि इस बाबत लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द इन थानों को अस्तित्व में लाने की प्रक्रिया पूरी करें। माना जा रहा है कि अगले एक दो दिनों में नए थाने पर प्रभारी निरीक्षक और बाकी स्टाफ पोस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन


कुछ ही दिन पहले सरोजनीनगर का काटकर बिजनौर नाम से नए थाने को स्वीकृति मिली थी, जिसपर तत्काल प्रभारी निरीक्षक तैनात भी किए जा चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि चुनाव से पहले कम से कम दो और थानों की स्वीकृति मिलेगी। इसमें हसनगंज क्षेत्र की मदेयगंज चौकी और काकोरी की दुबग्गा चौकी को उच्चीकृत करते हुए थाना बनाया जाएगा। पुलिस आयुक्त लखनऊ की ओर से इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें