यूपी चुनाव के नजदीक आने के साथ ही बसपा नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला भी तेज होता जा रहा है। सोमवार को दो और बसपा नेताओं ने मायावती का साथ छोड़ दिया और कांग्रेस ज्वॉइन कर ली।
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व सांसद और कई राज्यों के प्रभारी रह चुके बृजलाल खावड़ी और यूपी के महोबा से तीन बार विधायक रहे पूर्व मंत्री चौधरी धूराम कांग्रेस में शामिल हो गए।
दोनों ही नेताओं ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर टिकट के बदले पैसे लेने का आरोप लगाया है। इसके पहले भी बसपा के कई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं।
मायावती के बाद दूसरे नंबर पर आने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने तो बसपा छोड़ने के साथ ही भाजपा को मजबूत करने की मुहिम भी शुरू कर दी। कई विधायकों समेत पार्टी के पुराने नेता आरके चौधरी भी मायावती पर आरोप लगाते हुए अलग हो चुके हैं।