फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के लोगों को सरकारी खैरात नहीं, न्याय चाहिए: मायावती

Mon, 10 Oct 2016 07:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को लखनऊ में हुई रैली में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारीजनों को यूपी सरकार की तरफ से दिए गए मुआवजे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन


उन्होंने जारी किए गए अपने लिखित बयान में कहा कि अखिलेश सरकार हर आपराधिक घटना, दुर्घटना व सांप्रदायिक वारदात में पीड़ित पक्ष को मुआवजा देकर ही अपना कर्तव्य पूरा समझ लेती है, इसके दोषियों को बचाया जाता है। यहीं काम उन्होंने भगदड़ में मरे लोगों के साथ किया। मायावती ने कहा कि बसपा के स्वाभिमानी लोगों को खैरात नहीं न्याय चाहिए।

उन्होंने मृतकों के परिजवारीजनों के लिए गहरी संवेदना व्यक्‍त की और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जब पहले से ही पता था कि इतनी बड़ी संख्या में बसपा समर्थक इकट्ठे होंगे तो सुरक्षा के व्याप‌क इंतजाम क्यों नहीं किए गए?
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके जिम्मेदार लापरवाह व कर्तव्यविहीन अधिकारियों को सजा देकर ही इस मामले में न्याय किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें