फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा जिले में पिकप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

Sun, 17 Jan 2021 05:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गोंडा जिले के गौराचौकी मसकनवा मुख्य मार्ग पर पिकअप व मोटर साइकिल की भिड़ंत में एक चालीस वर्षीय युवक की मौत हो गयी व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन


एसओ छपिया संजय तोमर ने बताया की रविवार की सुबह नौ बजकर तीस मिनट पर मसकनवा गौराचौकी मार्ग पर भोपतपुर बाजार के निकट तेजपुर गेट के पास गौराचौकी की तरफ जा रही एक पिकअप ने मसकनवा की तरफ आ रहे मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी।

हादसे में मोटर साइकिल सवार अशोक कुमार वर्मा (40) पुत्र राममिलन निवासी मैदाहा तेजपुर की मौके पर ही मौत हो गई तथा अतुल कुमार चतुर्वेदी (24) पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी मैदहा तेजपुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। एसओ ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें