फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के चलते दो मकान ढहे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। बारिश थमने के बाद सीलन के चलते क्षेत्र में दो कच्चे मकान ढह गए। यह हादसे ब्लॉक क्षेत्र के कस्थुनी पूरब गांव में हुए। गांव की सुमित्रा का कच्चा मकान शुक्रवार सुबह अचानक भरभराकर गिर गया।
विज्ञापन

इसी तरह गांव की अशोक कुमारी का कच्चा मकान भी ढह गया। हादसे के वक्त मकान में मौजूद न होने के चलते परिवार के लोग चपेट में आने से बच गए। पीड़ितों के मुताबिक बारिश के चलते पूरे मकान में सीलन थी जिसके कारण हादसा हुआ। पंचायत सचिव ने बताया कि दोनों पीड़ितों का पंजीकरण आवास के लिए किया गया है। जल्द ही आवास स्वीकृत कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें