फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शादी का झांसा देकर दो युवतियों का यौन शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार इलाका निवासी युवती ने उन्नाव के रजनू कुमार के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण का केस दर्ज कराया है। इसके अलावा कैसरबाग की युवती ने फूलबाग के अनस रिजवान पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एफआईआर कराई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी ने बताया कि पीड़िता भी मूल रूप से उन्नाव की है। आरोपी उसके गांव का है। कुछ दिन पहले उसने युवती को प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। युवती ने जब शादी करने की बात कही तो मुकर गया। आरोपी की तलाश की जा रही है।

उधर, कैसरबाग की युवती का आरोप है कि उनके मोहल्ले में रहने वाले अनस ने पहले उनसे दोस्ती की और फिर प्यार के जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर उनका यौन शोषण किया। युवती ने जब शादी करने की बात कही तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी मिश्र ने बताया कि जल्द पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा और फिर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें