लखनऊ। पारा के हंसखेड़ा के एसबीएन इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार रात आठ बजे एक घर के बाहर खड़ी कार के बोनट से अजगर झांकता दिखाई दिया। कॉलोनी के लोगों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। हंसखेड़ा चौकी इंचार्ज मुन्ना लाल सिंह मौके पर पहुंचे। सपेरे ने मशक्कत के बाद अजगर को कार से सुरक्षित निकाला। थोड़ी देर में वन विभाग की सरोजनीनगर रेंज की टीम भी पहुंच गई और अजगर को कब्जे में ले लिया। (संवाद)