फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बाराबंकी में दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर दो मासूम बच्चियों की मौत

Fri, 04 Oct 2024 02:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में दो मासूम बच्चियों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दोनों खेलते-खेलते ट्रैक पर पहुंच गई थीं।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के संदौली गांव के पास लखनऊ बाराबंकी रेल मार्ग पर ट्रेन से कट कर दो बच्चियों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की दोपहर करीब 12:30 बजे हुई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जानवी और चांदनी नामक 5 व 6 साल की बच्चियां खेलते-खेलते रेलवे ट्रैक पर पहुंच गईं। इस दौरान अचानक धड़धड़ाते हुए उनके ऊपर से एक ट्रेन गुजर गई।

ये भी पढ़ें - अमेठी हत्याकांड: राहुल गांधी ने मृतक के पिता से फोन पर की बात, दोषियों को सजा दिलाने का दिया भरोसा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी हत्याकांड: आंसुओं के सैलाब के बीच उठी चीत्कार, कफन में लिपटकर गांव पहुंचे शिक्षक व उनके परिजनों के शव


घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों को ग्रामीणों ने संभाला। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। दोनों बच्चियां सगी बहनें बताई जा रही हैं। उधर, इस घटना से रेल संचालन कुछ देर के लिए प्रभावित हो गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें