फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी हत्याकांड: राहुल गांधी ने मृतक के पिता से फोन पर की बात, दोषियों को सजा दिलाने का दिया भरोसा

Fri, 04 Oct 2024 02:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेठी में हुए हत्याकांड में मृतक शिक्षक के पिता से बात की और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने की भी बात कही।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शिक्षक के पिता से बात की साथ में सांसद किशोरी लाल शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी में शिक्षक व उसकी पत्नी व बच्चों की हत्या किए जाने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मृतक शिक्षक सुनील कुमार के पिता रामगोपाल से फोन पर बात की और दोषियों को सजा दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने पीड़ित परिजनों की हरसंभव सहायता करने और उन्हें मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया। अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने रामगोपाल की राहुल गांधी के से बात कराई। इसके पहले किशोरी लाल शर्मा मृतक के परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया।

विज्ञापन


रायबरेली: पुलिस के खिलाफ हुई नारेबाजी
रायबरेली के सुदामापुर गांव में शिक्षक सुनील, उसकी पत्नी पूनम और दो मासूम बच्चों के शव कफन में लिपटकर गांव पहुंचे तो देखने वाले हर शख्स की आंख रो पड़ी। आंसुओं के सैलाब के साथ चीत्कारों ने नियति को दुहाई दी। पिता राम गोपाल और मां राजवती तो इस तरह बिलख रहे थे कि उनकी यह दशा देखकर लोगों का मन मस्तिष्क तक डिग गया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी हुई।

ये भी पढ़ें - अमेठी हत्याकांड पर मंत्री का अजीब बयान, बोले- इसमें पांच हत्याएं होतीं... खुद ही बताया पांचवां कौन होता
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी हत्याकांड: शवों का रात में हुआ पोस्टमार्टम, मृतकों के शरीर से निकाली गईं सात गोलियों; शव रायबरेली रवाना


जो वहां मौजूद थे, कोई ऐसा शख्स नहीं दिखा जिसकी आंख में आंसू न हों। चार शवों ने हर किसी को भीतर से हिलाकर रख दिया। खाकी वर्दी में मौजूद पुलिस भी शवों को देखकर स्तब्ध रह गई। पिता राम गोपाल को सीओ डलमऊ अरुण कुमार नौवहार ढांढस बधाते दिखे। ग्रामीणों के लिए यह घटना किसी अभिशाप से कम नहीं है।
विज्ञापन


मौत के बाद की तस्वीर कितनी भयावह होती है, वह सुदामापुर में चार शवों को देखकर ग्रामीणों को लगा। गांव का कोई ऐसा गलियारा नहीं बचा जहां पर कांड को लेकर अफसोस न जताया जा रहा हो। हर कोई विधाता से परिवार को किस गलती की सजा देने के बारे में दुहाई देता रहा।

दो चिकित्सकों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
अमेठी जिले के शिवरतन गंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात शिक्षक व उसके परिवार के तीन लोगों की सामूहिक हत्या के बाद चारों मृतकों का पोस्टमार्टम देर रात हुआ। दो चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। दोनों बच्चों के पोस्टमार्टम पहले किए गए। उसके बाद शिक्षक और उनकी पत्नी का पोस्टमार्टम हुआ। मौके पर सीओ सिटी व दो थानों की पुलिस मौजूद रही। इसके अलावा इलाके की भारी भीड़ मौजूद रही। शिक्षक को तीन गोलियां लगीं, जबकि दो गोलियां पत्नी को लगी हैं। एक-एक गोली बच्चों से निकाली गईं हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें