अश्वनी के मुताबिक, स्कूटी अभि चला रहा था। ईको गार्डन के पीछे बंगला बाजार पुल की तरफ जाने वाली सड़क पर अचानक एक तेज रफ्तार कार निकली। इससे अभि हड़बड़ा गया और उसने स्कूटी दूसरी दिशा में मोड़ दी।
स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और दोनों के सिर में गहरी चोट आई। आनन-फानन स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक सवार दोस्तों ने हादसे की सूचना अरुण के भाई दिनेश को दी।
बताया जा रहा है कि अभि के पिता बिजली विभाग में कार्यरत थे। परिवार में मां संतोष और दो बहने हैं। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, अरुण के परिवार में मां सावित्री व भाई दिनेश है। दिनेश ने बताया कि वह छोटा बरहा में किराए पर रहते हैं। अरुण केकेसी से स्नातक कर रहा था।