फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौगातः चिनहट और गोसाईंगंज में बनेंगे दो फायर स्टेशन, इन इलाकों को मिलेगा लाभ

Tue, 07 Jan 2020 02:17 PM IST
ishwar ashish इंद्र भूषण दुबे/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ के रिहायशी इलाकों में बढ़ती अग्निकांड की घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने चार नए फायर स्टेशन बनाने का प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इसमें से दो की मंजूरी दे दी है। नए फायर स्टेशन चिनहट व गोसाईंगंज में बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


चिनहट में जहां जमीन की तलाश पूरी हो चुकी है, वहीं गोसाईंगंज के लिए तलाश जारी है। दोनों स्थानों पर दो यूनिट के फायर स्टेशन बनाने का प्रस्ताव मंजूर हुआ है। राजधानी के बाहरी इलाके में एक दशक में रिहायशी कॉलोनियां लगातार बढ़ रही हैं।

वहीं, इन इलाकों में रहने वालों की संख्या भी लाखों में पहुंच गई है। यहां कई कार्यालय भी खुले हैं। ऐसे में आगजनी की घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन विभाग पर भी दबाव बढ़ गया था। इसे देखते हुए दो-तीन वर्षों से नए फायर स्टेशन बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाता रहा है। पिछले साल सरकार के मांगने पर अग्निशमन विभाग ने चिनहट, अंसल सिटी, गोसाईंगंज और मलिहाबाद के लिए प्रस्ताव भेजा था।

विज्ञापन

अमीनाबाद में अस्थायी फायर स्टेशन तैयार

अमीनाबाद में फायर स्टेशन तैयार - फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों की मांग और अग्निकांडों को देखते हुए अमीनाबाद में कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक की विधायक निधि से मौलवीगंज पुलिस चौकी के पास अस्थायी एक यूनिट का फायर स्टेशन बनाया गया। इसमें एक सब इंस्पेक्टर, दो चालक, दो लीड फायरमैन और 6 कांस्टेबल की तैनाती होनी थी।

हालांकि, इस स्टेशन में सिर्फ गैराज बन सका है। ऐसे में यहां स्थायी रूप से अग्निशमन कर्मचारियों की तैनाती नहीं की गई है। यह हजरतगंज फायर स्टेशन की शाखा के रूप में काम कर रहा है। स्थायी रूप से काम करने के लिए यहां कार्यालय और बैरक की जरूरत है। इसके लिए अधिकारियों के बीच पत्राचार चल रहा है।

देवा रोड पर मिली जमीन, जल्द होगा निर्माण
चिनहट में फायर स्टेशन के लिए देवा रोड पर टाटा टेल्को कंपनी के पास ही चार हजार वर्गमीटर जमीन मिल गई है। यह मुख्य मार्ग से दो सौ मीटर अंदर है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह के मुताबिक जमीन की कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

इसका मानचित्र भी बनवा लिया गया है। यहां दो यूनिट का फायर स्टेशन बनाया जाना है। इसके लिए जल्द शासन से धन मिल जाएगा। इसके बाद निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद है साल के अंत तक यह फायर स्टेशन काम करने लगेगा।
विज्ञापन

इन इलाकों में है फायर स्टेशन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
गोसाईंगंज के लिए तलाशी जा रही जमीन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक गोसाईंगंज इलाके में फायर स्टेशन के लिए अधिकारी जमीन तलाश रहे हैं। इलाका काफी बड़ा होने से केंद्र में जमीन तलाशी जा रही है। जमीन मिलते ही यहां भी मानचित्र तैयार कर निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।

राजधानी में आठ फायर स्टेशन चल रहे हैं। पिछले साल बने अस्थायी फायर स्टेशन को मिलाकर नौ फायर स्टेशन काम कर रहे है। इनमें हजरतगंज, इंदिरानगर, गोमतीनगर, चौक, पीजीआई, बीकेटी, अमीनाबाद, आलमबाग, सरोजनीनगर है।

चिनहट में नया फायर स्टेशन बनने से देवा रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र, किसान पथ के आसपास, बीबीडी, तिवारीगंज, उत्तरधौना, साईं कॉलोनी, इंदिरानहर के आसपास के बनी कॉलोनियों, कमता, मटियारी, दयाल स्टेट, अजयनगर, मुलायमनगर, हरिहरनगर, अमराई गांव के आसपास के इलाके को अग्निकांड से काफी राहत मिलेगी। वहीं, गोसाईंगंज फायर स्टेशन से गोसाईंगंज, अमेठी कस्बा, जिला जेल रोड, मोहनलालगंज रोड, चकगंजरिया फार्म, इकाना स्टेडियम, अंसल सिटी, एचसीएल सहित नई वीआईपी कॉलोनियों को लाभ मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें