फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: हाइवे क्रॉस करते समय बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की दर्दनाक मौत

Tue, 23 Nov 2021 03:41 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में सोमवार रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हाइवे क्रॉस करते समय एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर लोनी कटरा थाना क्षेत्र के बुढनापुर गांव के पास सोमवार रात वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया है। अस्पताल में जिसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव में सोमवार को एक वैवाहिक समारोह था। इसमें शामिल होने हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पोखरा निवासी सोनू आया था। देर रात सोनू भिखारीपुर गांव के करन व सोहन को अपने साथ लेकर एक ही बाइक से त्रिवेदीगंज चौराहा गया था और यहां से वह वापस लौट रहा था।

इसी दौरान विपरीत दिशा से हाईवे को क्रॉस करते समय तेज रफ्तार वाहन बाइक सवारों को रौंदते हुए निकल गई। जिसमें सोनू और करन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल सोहन को डायल 112 पुलिस ने सीएचसी त्रिवेदीगंज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हादसे की खबर पहुंचते ही वैवाहिक समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस के मुताबिक तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर त्रिवेदीगंज गए थे। यहां पर शराब पीने के बाद वापस लौटते समय हादसे का शिकार हुए। इन लोगों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें