फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरकारी अस्पतालों की किचन में दो दिन की गैस का बैकअप बचा

विज्ञापन
सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। गैस सिलिंडरों की किल्लत का असर एक-दो दिन में सरकारी अस्पतालों की किचन में दिखने लगेगा। अस्पतालों में भर्ती मरीज व उनके तीमारदार इससे सीधे तौर पर प्रभावित होंगे, क्योंकि इनकी रोजाना की भोजन व्यवस्था अस्पताल की किचन से ही होती है। अस्पतालों के पास डेढ़ से दो दिन का बैकअप बचा है। यदि सिलिंडरों की आपूर्ति न हुई तो अस्पतालों की किचन बंद हो जाएगी।
विज्ञापन


बलरामपुर अस्पताल 750 बेड की क्षमता का अस्पताल है। यहां हर दिन करीब छह सौ से सात सौ मरीजों का खाना बनता है। इसके लिए दो काॅमर्शियल सिलिंडरों की खपत होती है। अस्पताल में केवल दो दिन के सिलिंडर का बैकअप बचा है। यही स्थिति सिविल अस्पताल की भी है, जहां रोजाना करीब डेढ़ सिलिंडर की खपत हाेती है। यहां भी दो दिन का बैकअप बचा है। बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. हिमांशु के मुताबिक, अभी तक गैस की आपूर्ति लगातार हो रही है, यदि गैस मिलने में काेई अड़चन आती है तो वैकल्पिक व्यवस्था के तहत लकड़ी के चूल्हे पर भी खाना बनवाने व्यवस्था की जाएगी।

सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें