लखनऊ में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को मुंबई से लौटी महिला श्रमिक समेत दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें एक बीकेटी के कोटवा गांव की निवासी प्रवासी है तो दूसरी नरही के कृष्णा लेन की रहने वाली है।
दोनों को लोहिया संस्थान के कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अब राजधानी में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 334 हो गई है, जिसमें यहां के मूल निवासी 248 हैं। मुंबई से लगातार प्रवासी लौट रहे हैं।
बीकेटी निवासी महिला परिवार के साथ मुंबई से लौटी है। कोरोना के लक्षण होने पर वह जांच कराने आई थी। परिवार के छह लोगों के सैंपल लिए गए हैं और उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है।